15 अगस्त को लाल किले पर देखना है समारोह? ऐसे बुक करें अपनी सीट
15 अगस्त का खास आयोजन
हर साल की तरह इस साल भी भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. मुख्य राष्ट्रीय समारोह नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में होगा.
टिकट क्यों जरूरी है?
लाल किले में समारोह देखने के लिए वैध टिकट या प्रवेश पास जरूरी होगा. सुरक्षा जांच के बाद ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा.
टिकट कहां से बुक करें?
रक्षा मंत्रालय का 'आमंत्रण' पोर्टल स्वतंत्रता दिवस समारोह के टिकट और ई-निमंत्रण के लिए आधिकारिक ऑनलाइन माध्यम है.
टिकट की कीमत कितनी?
2025 में टिकट की तीन श्रेणियां थीं:
जनरल — ₹20
स्टैंडर्ड — ₹100
प्रीमियम — ₹500
पहला स्टेप
आमंत्रण के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. बुकिंग विंडो खुलने के बाद स्वतंत्रता दिवस 2026 का विकल्प चुनें.
मोबाइल से लॉगिन
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें. 2026 की प्रक्रिया में पोर्टल पर दिए निर्देशों का पालन करें.
अपनी जानकारी भरें
नाम और अन्य जरूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें. जरूरत पड़ने पर फोटो या पहचान संबंधी जानकारी भी मांगी जा सकती है.
टिकट चुनें
उपलब्धता के अनुसार टिकटों की संख्या और श्रेणी चुनें. बुकिंग की अधिकतम सीमा वही होगी जो 2026 के लिए तय की जाएगी.
ऑनलाइन पेमेंट करें
पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान माध्यम से टिकट का भुगतान करें. पिछले साल कार्ड और यूपीआई जैसे विकल्प उपलब्ध थे. भुगतान सफल होने के बाद टिकट या ई-टिकट डाउनलोड कर लें.