'मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू...' वेलेंटाइन डे पर पार्टनर को भेजें ये प्यार भरी शायरी


Princy Sharma
14 Feb 2025

वेलेंटाइन डे

    वेलेंटाइन डे, प्यार और रोमांस का सबसे खास दिन होता है, हर साल फरवरी के महीने में मनाया जाता है.

प्यार का इजहार

    इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे के साथ प्यार भरे संदेशों, शायरी, और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं.

रोमांटिक शायरी

    अगर आप भी अपने पार्टनर को इस दिन कुछ खास कहना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ रोमांटिक संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप WhatsApp, Facebook या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भेज सकते हैं.

1.

    'कहूं खुदा से क्या मैं आपके वास्ते, जिंदगी की सारी बहार मिले आपके रास्ते. ये वादा रहा हमारा आपसे, कभी जुदा न होंगे हम आपसे.' Happy Valentine’s Day

2.

    'वो पूछते हैं हमें – क्या हुआ है तुम्हें? अब उन्हें कैसे बताएं? उन्हीं से मोहब्बत हुई है…Happy Valentine’s Day

3.

    'वो प्यारी सी हंसी, वो उसका खिलखिलाना, बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना, जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना, मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना.' Happy Valentine’s Day

4.

    'गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है, जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है. यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू, तेरी खुशियों से मेरी सांसें जी उठती हैं.' Happy Valentine’s Day

5.

    'करनी है खुदा से एक गुजारिश, तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले, हर जन्म में साथी हो तुम जैसा, या फिर कभी जिन्दगी ही ना मिले.' Happy Valentine’s Day

More Stories