हाई यूरिक एसिड से हैं परेशान? ऐसे करें आसानी से कंट्रोल
यूरिक एसिड की समस्या
आजकल बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी जोड़ों के दर्द और सूजन की शिकायत बढ़ रही है, इसका एक बड़ा कारण बढ़ा हुआ यूरिक एसिड है.
बढ़ने का मुख्य कारण
यूरिक एसिड बढ़ने का मुख्य कारण प्यूरीन से भरपूर भोजन, कम पानी पीना, मोटापा, शराब का सेवन, कुछ दवाइयां और किडनी संबंधी समस्याएं शामिल हैं.
क्या होती है दिक्ककत?
अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो जोड़ों में सूजन, दर्द और गठिया जैसी गंभीर समस्या हो सकती है. लंबे समय तक अनियंत्रित रहने पर किडनी पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
किडनी स्टोन की शिकायत
अगर यूरिक एसिड लगातार बढ़ा रहे तो खासकर पैर के अंगूठे, टखने और घुटनों में दर्द-सूजन हो सकती है. कुछ लोगों में बार-बार किडनी स्टोन की शिकायत भी देखी जाती है.
पानी की मात्रा
डाइट में थोड़ा बदलाव लाकर यूरिक एसिड को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आप पानी की मात्रा को बढ़ाएं, यह यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है.
डायट में करें बदलाव
अपने डायट में विटामिन सी से भरपूर फल जैसे संतरा, आंवला, कीवी और स्ट्रॉबेरी शामिल करें. इसके अलावा चेरी यूरिक एसिड कम करने में खासतौर पर फायदेमंद मानी जाती है.
वजन कंट्रोल
इसके अलावा अपने वजन को कंट्रोल रखें इसके लिए रोजाना व्यायाम करें और समय समय पर ब्लड टेस्ट करवाते रहे.
नॉनवेज और नशीले पदार्थ
अगर आप नॉनवेज और नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं, तो कुछ दिनों के लिए इसे छोड़ दें. इससे आपका यूरिक एसिड कंट्रोल होगा.