सफलता की सीढ़ी हैं स्टीव जॉब्स के ये सक्सेस मंत्र


Mohit Tiwari
24 Feb 2024

एप्पल कंपनी हैं को-फाउंडर

    स्टीव जॉब्स दिग्गज कंप्यूटर और मोबाइल फोन कंपनी एप्पल के कोफाउंडर थे.

1955 में हुआ था जन्म

    स्टीव जॉब्स का जन्म कैलिफोर्निया के सेन फ्रांसिस्को में 24 फरवरी 1955 हुआ था.

2011 में हो गया निधन

    स्टीव जॉब्स का निधन 5 अक्टूबर 2011 में हो गया था. वे कैंसर से पीड़ित थे.

दिए थे ये सक्सेस मंत्र

    12 जून 2005 में स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोग्राम में उन्होंने अपनी जीवन का सबसे प्रसिद्ध भाषण 'Stay Hungrey Stay Foolish'दिया था. इसके साथ ही उन्होंने जीवन के कुछ सक्सेस मंत्र भी दिए थे.

हायर एजुकेशन सफलता की गारंटी नहीं

    स्टीव जॉब्स का कहना था कि हायर एजुकेशन सफलता की गारंटी नहीं है. इस कारण आपको अपने दिल की आवाज जरूर सुननी चाहिए.

नाकामयाबी अंत नहीं

    उन्होंने कहा था कि नाकामयाबी अंत नहीं है. अगर आपके हाथ में असफलता लगी है तो इसे एक सबक समझकर आगे बढ़ें. ये अंत नहीं है.

हर दिन को आखिरी दिन समझकर जिएं

    अपने हर दिन को खुलकर और आखिरी दिन समझकर जिएं.

किसी काम को न समझें छोटा

    स्टीव जॉब्स का कहना है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है. उन्होंने एप्पल की शुरुआत एक गैराज से की थी.

अतीत से जीवन पर फर्क नहीं पड़ता

    आपके अतीत में क्या था. इससे फर्क नहीं पड़ता है. फर्क इससे पड़ता है कि आप जीवन में क्या करना चाहते हैं.

More Stories