ब्लोटिंग से राहत का आसान घरेलू नुस्खा


Shanu Sharma
07 Jun 2026

ब्लोटिंग की समस्या

    आज-कल ब्लोटिंग की समस्या काफी आम हो गई. धीमा पाचन, तनाव, तेज खाना, कम पानी पीना और ठीक से न चबाने के कारण पेट फूलने की समस्या हो सकती है.

रामबाण नुस्खा

    इसे ठीक करने का एक खास रामबाण उपाय है. इस नुस्खे से पाचन तेज होती है, गैस कम होता और पेट को आराम मिलता है. इसके लिए आपको भपा में पका सेब, दालचीनी, काली मिर्च और काला नमक की जरूरत होती है.

कैसे बनाएं नुस्खा?

    एक सेब को भाप में नरम होने तक पकाएं फिर नरम सेब को कटोरे में निकालें. इसके ऊपर से थोड़ी दालचीनी, चुटकी भर काली मिर्च और काला नमक छिड़कें.

सबसे अच्छा समय

    सुबह खाली पेट में इसे खान सबसे फायदेमंद हो सकता है. इससे पूरे दिन पाचन क्रिया बेहतर रहती है और भारीपन महसूस नहीं होता.

क्यों काम करता है यह नुस्खा?

    सेब में फाइबर होता है जिससे कब्ज दूर होते हैं. दालचीनी से मोटाबॉलिज्म तेज होता है और काला नमक तुरंत गैस और ब्लोटिंग से तुरंत राहत मिलता है.

रोजमर्रा की आदतें जो ब्लोटिंग घटाएंगी

    ब्लोटिंग की समस्या को खत्म करने के लिए खाना धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाएं. खाने के बाद हल्की वॉक करें और पूरे दिन खूब पानी पिएं.

More Stories