नारियल में पानी कम है या ज्यादा? बिना तोड़े मिनटों में ऐसे लगाए पता
Princy Sharma
17 Apr 2025
नारियल पानी
गर्मियों में नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन जब डाब में पानी की जगह मलाई ही ज्यादा निकले तो मूड भी खराब हो जाता है. तो आइए जानें कैसे पहचानें पानी से भरपूर नारियल.
नारियल को हिलाकर देखें
अगर हिलाने पर अंदर से पानी की आवाज ज्यादा आ रही है, तो उसमें पानी कम और मलाई ज्यादा होगी. बिना आवाज वाला नारियल पानी से भरा हो सकता है.
गोल शेप वाले नारियल
गोल या थोड़ा गोलाई लिए नारियल में पानी भरपूर होता है. बहुत पतला या लंबा नारियल ज्यादातर मेच्योर हो चुका होता है.
छिलका हो पूरी तरह हरा
हरे और ताजा दिखने वाले नारियल में पानी ज्यादा होता है. अगर छिलके पर भूरे या सूखे निशान दिखें, तो वो नारियल पुराना हो सकता है.
भारी नारियल चुनें
तोल में ज्यादा भारी लगने वाला नारियल अक्सर अंदर से पानीदार होता है.
ऊपर से दबाकर देखें
अगर नारियल के ऊपरी हिस्से को हल्का दबाने पर वह नरम महसूस होता है, तो वह ताजा और पानीदार हो सकता है.
कटे-फटे नारियल से बचें
जिन नारियलों में कट या फटाव हो, उनमें पानी कम हो सकता है या वह खराब भी हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.