कहीं आप भी तो नहीं खा रहें गलत तरीक से चिया सीड्स?


Garima Singh
18 Mar 2025

भिगोकर सेवन करें

    चिया सीड्स को कच्चा खाने के बजाय उन्हें कम से कम 30 मिनट या रातभर पानी में भिगोकर खाना चाहिए. इससे ये पचने में आसान हो जाते हैं.

स्मूदी और दही में मिलाएं

    चिया सीड्स को दही, स्मूदी, मिल्कशेक या फलों के साथ मिलाकर खाने से इनके पोषक तत्वों का सही तरीके से लाभ मिलता है.

ओट्स और दलिया में डालें

    सुबह के नाश्ते में चिया सीड्स को ओट्स या दलिया के साथ मिलाकर खाना एक बेहतरीन विकल्प है.

सीमित मात्रा में खाएं

    दिनभर में 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन पर्याप्त होता है. जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

कच्चे चिया सीड्स खाने से बचें

    बिना भिगोए चिया सीड्स खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

ब्लड शुगर पर प्रभाव

    यदि आप डायबिटीज मरीज हैं या ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा ले रहे हैं, तो चिया सीड्स के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

एलर्जी हो सकती है

    कुछ लोगों को चिया सीड्स से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

More Stories