डाक से राखी भेजने वालों के लिए आज से शुरू हुआ ये खास ऑफर


Shanu Sharma
12 Aug 2026

रक्षाबंधन पर राखी भेजना हुआ आसान

    डाक विभाग ने राखी भेजने वालों के लिए खास सुविधा शुरू की है. स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 10% की छूट दी जा रही है.

12 अगस्त से शुरू हुआ ऑफर

    राखी मेल पर मिलने वाली 10% की छूट 12 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है और रक्षाबंधन तक जारी रहेगी.

किसे मिलेगा फायदा?

    जो बहनें अपने भाइयों को दूसरे शहर या राज्य में राखी भेजना चाहती हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं.

10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा

    राखी भेजने के लिए छोटा वाटरप्रूफ लिफाफा सिर्फ 10 रुपये में उपलब्ध है. बारिश और नमी से राखी को बचाने में मदद करेगा.

बड़ा लिफाफा 15 रुपये में

    अगर राखी के लिए बड़े आकार के पैकेट की जरूरत है, तो डाक विभाग का वाटरप्रूफ बड़ा लिफाफा 15 रुपये में मिलेगा.

मिठाई और उपहार के लिए बॉक्स

    राखी के साथ मिठाई या छोटा उपहार भेजना है तो 30 रुपये में विशेष बॉक्स उपलब्ध कराया गया है.

बारिश में भी सामान रहेगा सुरक्षित

    लिफाफों और बॉक्स पर लेमिनेशन की परत चढ़ी है. इससे बारिश और नमी से अंदर रखी राखी या सामान को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

गांवों के डाकघरों में भी सुविधा

    यह सुविधा केवल शहरों तक सीमित नहीं है. ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में भी राखी की बुकिंग कराई जा सकती है.

आखिरी समय का इंतजार न करें

    रक्षाबंधन के दौरान डाकघरों में भीड़ बढ़ सकती है. डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि राखी समय रहते बुक कराएं, ताकि वह त्योहार से पहले भाई तक पहुंच सके.

More Stories