इफ्तार में ट्राई करें ये रिफ्रेशिंग और हेल्दी ड्रिंक


Shanu Sharma
20 Feb 2026

रोजेदारों के लिए ड्रिंक

    रमजान का महीना चल रहा है और गर्मियां भी दस्तक दे रही हैं. ऐसे में रोजेदारों के लिए एक ऐसी ड्रिंक चाहिए जो तुरंत ठंडक दे, एनर्जी बढ़ाए और स्वाद से मन मोह ले.

साबूदाना वाली ड्रिंक्स

    साबूदाना वाली ड्रिंक्स साउथ एशिया में सदियों से पॉपुलर हैं. ये क्रीमी, फ्रूटी और बेहद रिफ्रेशिंग होती हैं.

स्ट्रॉबेरी साबूदाना ड्रिंक

    आज हम लेकर आए हैं स्ट्रॉबेरी साबूदाना ड्रिंक की आसान रेसिपी, जो इफ्तार पार्टी में आपके मेहमानों को खास महसूस कराएगी. ये ड्रिंक न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद.

दूर होगी थकान

    स्ट्रॉबेरी में 91% पानी होता है, जो डिहाइड्रेशन से बचाता है. इसमें भरपूर विटामिन C इम्यूनिटी बूस्ट करता है और लंबे रोजे से थकान दूर रखता है.

नहीं होगा एनर्जी क्रैश

    एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करते हैं, जबकि फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है – इफ्तार के बाद एनर्जी क्रैश नहीं होता.

जल्दी पचने वाला

    साबूदाना ग्लूटेन-फ्री, हल्का और जल्दी पचने वाला कार्ब सोर्स है. ये तुरंत एनर्जी देता है, पेट को भारी नहीं करता और ठंडक प्रदान करता है.

बॉडी को रिचार्ज करने का बेस्ट तरीका

    रेजिस्टेंट स्टार्च से पाचन बेहतर होता है, खासकर जब फाइबर कम हो. तुलसी के बीज (तुखमलंगा) भी इसमें हाइड्रेशन बढ़ाते हैं. कुल मिलाकर, ये ड्रिंक रोज़े तोड़ने के बाद बॉडी को रिचार्ज करने का बेस्ट तरीका है.

जरूरी सामग्री

    स्ट्रॉबेरी जेली, लीची जेली, ताज़ी स्ट्रॉबेरी, साबूदाना, तुलसी के बीज, कंडेंस्ड मिल्क, ठंडा दूध , नौरस लाल शरबत या रूह अफ़ज़ा

बनाने की आसान विधि

    सबसे पहले साबूदाना को गर्म पानी में 57 मिनट उबालें. एक बड़े जग या कटोरे में स्ट्रॉबेरी जेली, लीची जेली, कटी स्ट्रॉबेरी, उबला साबूदाना और भिगोए तुलसी के बीज डालें. कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर अच्छे से हिलाएं. ठंडा दूध डालकर गाढ़ापन अपनी पसंद के अनुसार सेट करें. बर्फ के टुकड़े डालें, एक बार फिर चलाएं और ठंडाठंडा परोसें.

More Stories