Mothers Day पर मां के साथ इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान
उदयपुर
झीलों का शहर उदयपुर में आप अपनी मां के साथ लग्जरी और शांत छुट्टी बिता सकते हैं. यहां का आप डूबते सूरज और झीलों की सैर कर सकते हैं.
मुन्नार
मुन्नार इस मौसम में घूमने का सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है. यहां आप अपनी मां के साथ चाय के बगान का सैर कर सकते हैं.
पुडुचेरी
पुडुचेरी में आप अपनी मां के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. यहां का माहौल आपकी मां को सूकून देगा.
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग में आप अपनी मां के साथ टॉय ट्रेन की सैर कर सकते हैं. यहां का नजारा आपकी मां को काफी खूबसूरत लगेगा.
गोवा
गोवा में आमतौर पर युवाओं का भीड़ होता है. लेकिन आप अपनी मां के साथ भी यहां जा सकते हैं, उन्हें एक नया माहौल देखने को मिलेगा.
ऋषिकेश
ऋषिकेश में आप अपनी मां के साथ गंगा आरती देख सकते हैं. इसके अलावा राफ्टिंग के एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं.
शिलांग
शिलांग दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में एक है. यहां के जंगल, झरने और छोटे-छोटे कैफे में आप अपनी मां के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.
अलप्पी
केरल में मौजूद इस जगह पर आपको काफी अनोखा अनुभव देखने को मिल सकता है. यहां चारो ओर हरियाली और शुद्ध पानी पर तैरता घर नजर आएगा.
मां के साथ खास समय
इस Mothers Day पर आप अपनी मां के साथ खास समय बिताएं और अपनी दिल की बातें करें. उनसे भी बातें पूछें. दोनों को अच्छा महसूस होगा.