पपीते के बीज पथरी जड़ से करते हैं खत्म, जानें कैसे करें इस्तेमाल?


Km Jaya
07 Oct 2025

पपीते के बीज हैं पथरी के लिए प्राकृतिक उपाय

    पथरी की समस्या आजकल युवाओं में आम हो गई है. पपीते के बीज को प्राकृतिक दवा माना जाता है जो किडनी स्टोन को तोड़कर बाहर करने में मदद करता है.

क्यों बनती है पथरी?

    जब मूत्र में खनिज और लवण ज्यादा हो जाते हैं और पानी कम पिया जाता है, तो ये पदार्थ जमा होकर पत्थर जैसे क्रिस्टल बना देते हैं.

पपीते के बीज के औषधीय गुण

    पपीते के बीज में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. ये शरीर की सफाई और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं.

पथरी के लिए लाभकारी

    पपीते के बीज किडनी को स्वस्थ रखते हैं और उसमें बनी पथरी को काट-काटकर मूत्र के रास्ते बाहर करने में सहायक होते हैं.

वजन घटाने में मददगार

    पपीते के बीज मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, जिससे वजन घटाने के लिए भी उपयोगी है.

डायबिटीज कंट्रोल

    इन बीजों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है.

कैसे करें सेवन?

    पपीते के बीज को सीधे चबाकर खा सकते हैं, पाउडर बनाकर स्मूदी, जूस या दही में मिला सकते हैं.

बीज की स्मूदी बनाने का तरीका

    बीज को धोकर सुखा लें. दही, दूध, शहद और इलायची पाउडर के साथ मिक्सर में डालकर स्मूदी तैयार करें. चाहें तो बर्फ भी मिला सकते हैं.

सेवन का सही तरीका

    सुबह खाली पेट पपीते के बीज का सेवन करना ज्यादा असरदार माना जाता है.

उपयोग से पहले अवश्य लें डॉक्टर की सलाह

    उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. खासकर गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे बिना डॉक्टर की सलाह के पपीते के बीज का सेवन न करें.

More Stories