मदर्स डे पर मां को गिफ्ट करें भाग्यश्री जैसी स्टाइलिश साड़ियां
Princy Sharma
03 May 2025
मदर्स डे
11 मई 2025 को मदर्स डे मनाया जाएगा. इस दिन पर हर कोई अपनी मां को स्पेशल फील करवाता है.
भाग्यश्री
ऐसे में अगर आप अपनी मां को मदर्स डे के मौके पर साड़ी गिफ्ट करना चाहते हैं तो भाग्यश्री की ये साड़ी डिजाइन को एक बार जरूर देखें.
वॉयलेट सिल्क साड़ी
रिच सिल्क की साड़ी खास मौकों पर शानदार लगती है. ऐसे में आप अपनी मां के लिए इस तरह की साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं.
फ्लोरल साड़ी
फूलों वाली साड़ी हल्के अवसरों के लिए एकदम सही है. सॉफ्ट कर्ल्स और न्यूड मेकअप के साथ यह लुक बहुत ही एलिगेंट लगेगा.
ऑरेंज साड़ी
ऑरेंज कलर मां के चेहरे पर नई रौनक लाने में मदद करेगा. गजरे से सजे बाल इस लुक को बनाएंगे और भी दिलकश.
ब्लैक साड़ी
ये बात सबको पता है कि काली साड़ी कभी फैशन से बाहर नहीं होती. ऐसे में आप अपनी मां को ये साड़ी गिफ्ट कर सकते हैं.
ग्रीन रफल्ड साड़ी
अगर आपकी मां को ट्रेंडी लुक पसंद है तो यह हरे रंग की रफल वाली साड़ी परफेक्ट है. ब्राउन टोन मेकअप के साथ मां दिखेंगी सबसे हटके.
रेड साड़ी
क्लासिक लाल साड़ी मां की खूबसूरती को और निखारेगी. ऐसे में भाग्यश्री की ये साड़ी अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं.