भारत में सबसे महंगी कुत्तों की नस्लें
मस्टिफ-कीमत: ₹60,000 - ₹1,50,000
मस्टिफ एक विशाल और मजबूत कुत्ता है. यह नस्ल अपने वफादारी और सुरक्षा के लिए जानी जाती है.
रॉटवीलर-कीमत: ₹50,000 - ₹1,50,000
रॉटवीलर अपनी ताकत और वफादारी के लिए प्रसिद्ध है. यह आमतौर पर सुरक्षात्मक कुत्ते के रूप में पाला जाता है.
पग-कीमत: ₹25,000 - ₹80,000
पग एक छोटे आकार का और बहुत प्यारा कुत्ता है. इसकी चेहरे की खास मुस्कान और शरारत इसकी पहचान है.
साइबेरियन हस्की-कीमत: ₹50,000 - ₹1,00,000
साइबेरियन हस्की अपनी सुंदरता, बर्फीले वातावरण और अपनी आँखों के रंग के लिए प्रसिद्ध है.
लैब्राडोर रिट्रीवर-कीमत: ₹30,000 - ₹80,000
लैब्राडोर रिट्रीवर बहुत ही मिलनसार और खेलने में माहिर होता है, जो इसे परिवारों में एक पसंदीदा बना देता है.
पुडल-कीमत: ₹40,000 - ₹1,00,000
पुडल एक स्मार्ट और सौम्य नस्ल है. इसकी कोट बहुत मुलायम होती है और इसे अक्सर शो में देखा जाता है.
डच शेफर्ड- कीमत: ₹60,000 - ₹1,00,000
यह नस्ल बहुत ही बहादुर और इंटेलिजेंट होती है, और पुलिस या सेना के कुत्तों के रूप में भी काम आती है.
बुलडॉग- कीमत: ₹40,000 - ₹90,000
बुलडॉग एक आकर्षक और मंहगी नस्ल है. यह अपनी मजबूत और मस्कुलर बॉडी के लिए जाना जाता है.
चाउ चाउ-कीमत: ₹50,000 - ₹1,00,000
चाउ चाउ एक खूबसूरत और संजीदा नस्ल है, जो अपनी घेरने वाली रंगीन फर और अलग शैली के लिए प्रसिद्ध है.