डिहाइड्रेशन से बचना है तो पानी के साथ ये खाएं ये चीजें


Shanu Sharma
30 Mar 2026

गर्मी की समस्या

    गर्मी बढ़ते ही थकान, चक्कर और कमजोरी की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में हाइड्रेशन के लिए सिर्फ पानी काफी नहीं होता है.

पानी के साथ इसकी जरूरत

    शरीर को पानी के साथ-साथ सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी चाहिए होता है.

क्यों जरूरी हैं हाइड्रेटिंग फूड्स?

    ये खाद्य पदार्थ पानी के साथ जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं. इसे शरीर आसानी से सोख लेता है और लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है.

खीरा

    खीरा को सबसे ज्यादा हाइड्रेटिंग फूड माना जाता है. गर्मी के दिनों में इसे सलाद, रायता या सीधे काटकर खा सकते हैं.

तरबूज

    तरबूज में पानी के साथ-साथ पोटैशियम और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है. यह गर्मी में थकान दूर करता है और शरीर ठंडा भी रखता है.

खरबूजा

    खरबूजा में पानी के साथ विटामिन A और C भी भरपूर मात्रा में होता है. यह आपके इम्यूनिटी के लिए अच्छा होता है.

स्ट्रॉबेरी

    स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यह आपके शरीर में पानी की कमी पूरी करती है.

संतरा

    संतरा में पानी के साथ विटामिन C और नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स का खजाना होता है. जो प्यास बुझाने के साथ एनर्जी भी देता है.

टमाटर

    टमाटर को अपने सलाद में डालें और इसका जूस बनाकर पिएं. इसमें पोटैशियम और लाइकोपीन मौजूद होता है.

नारियल

    अगर आपको ज्यादा पीना और कम खाना पसंद है तो आप नारियल ले सकते हैं. इसमें मौजूद पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स का सबसे अच्छा स्रोत है और इसका मुलायम नारियल स्वाद में भी अच्छा होता है.

More Stories