इन 5 एक्टिविटीज से खास बनाएं टीचर्स डे, यादगार रहेगा हर पल
शिक्षक दिवस को बनाएं यादगार
हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है. कुछ खास गतिविधियों के जरिए इस दिन को और खास बनाया जा सकता है.
एक दिन शिक्षक बनेंगे छात्र
शिक्षक दिवस पर छात्रों को कुछ समय के लिए शिक्षक की भूमिका निभाने का मौका दिया जा सकता है. इससे उन्हें समझ आएगा कि बच्चों को पढ़ाना और कक्षा संभालना कितना जिम्मेदारी भरा काम है.
बोलने का हुनर दिखाने का मौका
छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता भी कराई जा सकती है. इसमें शिक्षक का महत्व, शिक्षा की भूमिका या डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से जुड़े विषय रखे जा सकते हैं.
संगीत और नृत्य से सजाएं कार्यक्रम
शिक्षक दिवस के समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम माहौल को खुशनुमा बना सकते हैं. छात्र अपने शिक्षकों के सम्मान में गीत, नृत्य या अन्य प्रस्तुतियां दे सकते हैं. समूह नृत्य, एकल प्रस्तुति और सामूहिक गीत जैसे कार्यक्रम समारोह में उत्साह बढ़ा सकते हैं.
गुरु-शिष्य रिश्ते पर हो खास प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम को शिक्षक और छात्र के रिश्ते से जोड़ा जा सकता है. विद्यार्थी ऐसी प्रस्तुतियां तैयार कर सकते हैं, जिनमें गुरु के महत्व और उनके मार्गदर्शन को दर्शाया जाए.
सवाल-जवाब से बढ़ाएं ज्ञान
शिक्षक दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करना भी अच्छा विचार है. इसमें शिक्षक दिवस, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, शिक्षा और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल शामिल किए जा सकते हैं.
मनोरंजन के साथ सीखने का मौका
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता बच्चों को पढ़ाई से अलग एक रोचक तरीके से अपनी जानकारी परखने का अवसर देती है. सही जवाब देने के लिए छात्रों को तैयारी भी करनी होगी. इस तरह यह गतिविधि मनोरंजन के साथ ज्ञान बढ़ाने का माध्यम बन सकती है.
अपने हाथों से बनाएं कार्ड
शिक्षकों के लिए हाथ से बनाए गए कार्ड शिक्षक दिवस का खास तोहफा बन सकते हैं. छात्र अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करते हुए कार्ड तैयार कर सकते हैं और उसमें शिक्षक के लिए अपने मन की बात लिख सकते हैं.