जानें क्या अकबर सच में सूर्य नमस्कार करता था?
Manish Pandey
14 Jan 2024
भारतीय संस्कृति का प्रभाव
मुगल बादशाह अकबर पर भारतीय संस्कृति का गहरा प्रभाव था. उसके नवरत्नों में बीरबल सहित कई भारतीय शामिल थे
अकबर- बीरबल
कहा जाता है कि अकबर पर बीरबल का बहुत ज्यादा प्रभाव था और बीरबल की वजह से ही अकबर का हिन्दू धर्म में रुचि बढ़ी थी
सूर्य नमस्कार
इतिहासकारों के अनुसार, बीरबल ने अकबर को सूर्य और अग्नि की पूजा के लिए अपने तर्कों से तैयार कर लिया था
बीरबल का तर्क
बीरबल ने अकबर को तर्क दिया था कि सूर्य सभी को प्रकाश देता है, इसलिए सूर्य की पूजा की जानी चाहिए
गाय को प्रणाम
बीरबल की वजह से अकबर प्राकृतिक तत्वों की पूजा करने लगा था, साथ ही वो गाय को भी प्रणाम करता था
पशुओं की हत्या पर प्रतिबंध
बदायूनी ने लिखा है कि अकबर ने रविवार के दिन पशुओं की हत्या पर भी प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि यह दिन सूर्य का दिन माना जाता है
सूर्य के 1000 नाम
इतिहासकारों के अनुसार, अकबर न सिर्फ सूर्य नमस्कार करता था बल्कि संस्कृत में सूर्य के 1000 नाम भी लेता था