घर पर तिरंगा फहराने से पहले जान लें ये 10 जरूरी नियम


Shanu Sharma
10 Aug 2026

किसी भी दिन फहरा सकते हैं तिरंगा

    फ्लैग कोड में बदलाव के बाद आम नागरिक, निजी संस्थान और शिक्षण संस्थान किसी भी दिन और किसी भी अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा या प्रदर्शित कर सकते हैं.

रात में भी फहराया जा सकता है

    जुलाई 2022 में नियमों में किए गए बदलाव के बाद खुले में या किसी नागरिक के घर पर लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज दिन और रात दोनों समय फहराया जा सकता है. इसलिए सूर्यास्त के बाद तिरंगे को उतारना हर स्थिति में जरूरी नहीं है.

इन कपड़ों से बनाया जा सकता है तिरंगा

    राष्ट्रीय ध्वज को हाथ से काते और बुने हुए कपड़े के साथ-साथ मशीन से बने सूती, पॉलिएस्टर, ऊनी, रेशमी या खादी के कपड़े से भी बनाया जा सकता है. दिसंबर 2021 में किए गए बदलाव के बाद पॉलिएस्टर और मशीन से बने झंडों को भी अनुमति दी गई.

तिरंगे को दें सम्मानजनक स्थान

    जब भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाए, उसे सम्मानजनक स्थान पर लगाया जाना चाहिए. तिरंगे को इस तरह प्रदर्शित करना चाहिए कि उसकी गरिमा और विशिष्टता बनी रहे.

फटा या गंदा झंडा न फहराएं

    फटे, गंदे या अस्त-व्यस्त राष्ट्रीय ध्वज को फहराना या प्रदर्शित करना उचित नहीं है. तिरंगे को हमेशा साफ-सुथरा और सम्मानजनक स्थिति में रखा जाना चाहिए.

एक ही पोल पर दूसरा झंडा नहीं

    राष्ट्रीय ध्वज को किसी दूसरे झंडे के साथ एक ही पोल पर एक ही समय में नहीं फहराया जाना चाहिए. तिरंगे की अपनी अलग और सम्मानजनक स्थिति होनी चाहिए.

तिरंगे के ऊपर सजावट न लगाएं

    राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर, उससे ऊंचे या उसके बगल में कोई दूसरा झंडा अथवा ऐसी सजावट नहीं लगाई जानी चाहिए जिससे तिरंगे की गरिमा प्रभावित हो.

तिरंगे का इस्तेमाल सजावट में न करें

    राष्ट्रीय ध्वज को झालर, रोसेट, बंटिंग या किसी अन्य सजावटी रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. तिरंगा केवल राष्ट्रीय सम्मान और गरिमा के अनुरूप ही प्रदर्शित किया जाना चाहिए.

More Stories