चिलचिलाती गर्मी में अपने घर को ऐसे रखें ठंडा-ठंडा कूल-कूल
घर ठंडा रखने का तारीका
तेज गर्मी के कारण घर भी गर्म हो जाता है. ऐसे में हम आपको कुछ नैचुरल तरीका बताएंगे, जिससे आपका घर ठंडा रख सकते हैं.
क्रॉस वेंटिलेशन
सुबह और शाम में जब बाहर की हवा ठंडी रहती है, तो अपने घर की सभी खिड़कियां खोलकर दें, ताकी क्रॉस वेंटिलेशन हो सके.
कमरे के पर्दे
दोपहर के समय में अपने कमरे के पर्दे, ब्लाइंड्स या शेड्स जरूर बंद दें. हल्के रंग के हवादार पर्दे सबसे बेहतर काम करते हैं. वे गर्मी सोखने की बजाय उसे बाहर निकालने में मदद करते हैं.
सूती और लिनन
बेडशीट, कुशन कवर और सोफे का कवर के लिए सूती और लिनन जैसे हल्के कपड़े चुनें. भारी साटन या पॉलिएस्टर गर्मी बढ़ता है और उमस महसूस होता है.
कमरे की दिवार
गहरे रंग गर्मी सोखते हैं, वहीं सफेद, बेज, हल्का नीला या पेस्टल शेड्स गर्मी को वापस भेज देते हैं. इस बात को ध्यान में रख कर ही अपने कमरे के दिवार की पेंटिंग करवाएं.
इनडोर प्लांट्स
इनडोर प्लांट्स न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि नमी और ठंडक भी बनाए रखते हैं. साथ ही यह एयर फिल्टर के रूप में भी काम करता है.
घर की लाइट
अपने घर से पुराने बल्ब हटा दें, यह काफी गर्मी छोड़ते हैं. उसकी जगह पर आप LED या अच्छी लाइट्स से बदल दें.
नैचुरल हवा
ओवन, डिशवॉशर या ड्रायर जैसे का इस्तेमाल कम करें. इससे भी आपका कमरा गर्म होता है. इसके बजाए नैचुरल हवा से कपड़े, बरतन और बाल सुखाएं.
खिड़कियों पर पौधें
खिड़कियों पर पौधें लगाएं, यह घर को ठंडा रखने में मदद करेगी. साथ ही आपके घर के लुक को भी बेहतर बनाएगी.