क्या दूसरे स्पोर्ट्स ड्रिंक से बेहतर होता है नारियल पानी?
क्या पानी से बेहतर है नारियल पानी?
नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे प्राकृतिक खनिज होते हैं, जो शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नारियल पानी हर स्थिति में सादे पानी से बेहतर है.
प्यास बुझाने के लिए पानी
सामान्य दिनों में प्यास बुझाने और शरीर को पानी देने के लिए सादा पानी सबसे आसान विकल्प है. इसमें कैलोरी और प्राकृतिक चीनी नहीं होती.
स्पोर्ट्स ड्रिंक से कितना अलग?
नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा अच्छी होती है. बाजार में मिलने वाले एक कप नारियल पानी में करीब 470 मिलीग्राम पोटैशियम और 30 मिलीग्राम सोडियम हो सकता है. हालांकि, अलग-अलग उत्पादों में यह मात्रा बदल सकती है.
जरूरत अलग
स्पोर्ट्स ड्रिंक को खास तौर पर सोडियम और कार्बोहाइड्रेट की पूर्ति के लिए तैयार किया जाता है. लंबे समय तक कसरत करने वाले खिलाड़ियों के लिए इसकी जरूरत अलग हो सकती है.
क्या नारियल पानी में चीनी भी होती है
नारियल पानी पूरी तरह चीनी मुक्त नहीं होता. इसमें प्राकृतिक रूप से चीनी और कार्बोहाइड्रेट मौजूद रहते हैं.
पैक्ड नारियल पानी
पैक्ड नारियल पानी में कुछ उत्पादों के अंदर अतिरिक्त चीनी भी मिलाई जा सकती है. इसलिए खरीदते समय पैकेट पर दी गई पोषण संबंधी जानकारी जरूर देखनी चाहिए.
जरूरत के हिसाब से ड्रिंक
नारियल पानी को काफी हद तक फायदेमंद कहा जा सकता है लेकिन शरीर के जरूरत के हिसाब से ड्रिंक पीना बेहतर उपाय साबित हो सकता है.
नैचुरल नारियल पानी
हालांकि अभी के समय में बंद बोतल वाले नारियल पानी पर भरोसा न करें. इसके बजाय नैचुरल नारियल पानी पीएं.