बिना काटे ऐसे लगाएं मीठे अनार का पता


Princy Sharma
10 Apr 2025

अनार

    अनार फल अच्छे स्वाद साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन बिना काटे यह जानना मुश्किल हो जाता है कि यह फल मीठा है या नहीं.

कैसे करें पता?

    चलिए जानते हैं कुछ आसान तरीकों के बारे में जिसकी मदद से बिना काटे मीठे अनार की पहचान कर सकते हैं.

भारी अनार

    आमतौर पर मीठा अनार भारी होता है. इसलिए हमेशा भारी अनार चुनें. भारी अनार में ज्यादा रस होता है और मीठा भी होता है.

शेप

    मीठे अनार का शेप गोल होता है और दिखने में चिकना होता है. फल के छिलकों पर दाग या दरार नहीं होते हैं.

रंग

    मीठे अनार का रंग हरा या पीला नहीं होता है. वह दिखने में गहरा लाल रंग का होता है.

ऊपर का हिस्सा

    अगर अनार का ऊपर का हिस्सा खुला हुआ है तो वह पका और मीठा हो सकता है. 

गंध

    अगर अनार में कोई खट्टी या सड़ी हुई गंध आ रही है तो वह मीठा नहीं है.

More Stories