सेहरी-इफ्तारी से पहले सावधान, ऐसे पहचानें खराब खजूर


Reepu Kumari
23 Feb 2026

बनावट में असामान्य नरमी

    अगर खजूर छूने पर जरूरत से ज्यादा नरम लगे और हल्के दबाव में टूट जाए तो वह सड़ा हो सकता है.

सतह पर चिपचिपापन

    खजूर के ऊपर चिपचिपा पदार्थ या पानी जैसा तरल दिखे तो यह खराब होने का संकेत है.

जरूरत से ज्यादा कठोरता

    बहुत ज्यादा सूखी, सख्त और भंगुर खजूर भी खराब हो सकती है.

गहरा या काला पड़ता रंग

    मूल रंग से ज्यादा गहरा या काला हिस्सा दिखे तो सावधान हो जाएं.

सफेद या भूरे धब्बे

    रुई जैसे सफेद या भूरे धब्बे फफूंदी की ओर इशारा करते हैं.

फीका और बेजान दिखना

    अगर खजूर की चमक गायब हो और वह फीकी लगे तो ताजगी खत्म हो चुकी है.

खट्टी या बासी गंध

    खट्टी, सड़ी या बासी बदबू खजूर के खराब होने का स्पष्ट संकेत है.

अल्कोहल जैसी महक

    शराब या किण्वन जैसी गंध सूक्ष्मजीवों की गतिविधि बताती है.

स्वाद में बदलाव

    खट्टा, कड़वा या कम मीठा स्वाद इस बात का संकेत है कि खजूर खाने योग्य नहीं हैं.

More Stories