कैसे करें टाइम मैनेजमेंट? ये 5 टिप्स आएंगी काम
तैयार करें TO-DO लिस्ट
आप हर दिन को एक टास्क की तरह लें. इसके लिए सुबह के समय ही एक TO-DO लिस्ट तैयार करें, जिसमें दिनभर के काम का ब्यौरा हो.
जरूरी काम पर फोकस
आप टाइम मैनेजमेंट के लिए 80/20 का नियम अपना सकते हैं. इसमें आप दिनभर के उन 20 फीसदी कामों पर फोकस करें, जो आपको 80 फीसदी तक नतीजे देते हैं.
समय को बांटे
आप अपने दिनभर के समय को ब्लॉक्स में बांट लें. जिसमें सोना, घूमना, पढ़ना, व्यायाम, ऑफिस का काम सभी चीजों का समय बनता हुआ हो.
लोगों को कहें 'ना'
पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में बहुत से पल ऐसे आते हैं, जिसमें हम किसी काम को ना बोलने में झिझकते हैं. ऐसा करने से हमें वो काम करने पड़ते हैं जो हम नहीं चाहते। इसलिए लोगों से ना बोलना सीखें.
मोबाइल स्क्रॉलिंग से बचें
आज के समय में जब भी हमें फ्री टाइम मिलता है, हम सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग शुरू कर देते हैं, जिसमें घंटों बर्बाद हो जाते हैं. ऐसे में मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें.