बिना स्किन डैमेज के ऐसे मनाएं होली का जश्न


Shanu Sharma
27 Feb 2026

त्वचा को सबसे ज्यादा बचाव

    होली का त्योहार शुरू हो चुका है. इस त्योहार में लोग बेफिक्र हो जाते हैं. इस त्योहार में लोगों एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाते हैं. लेकिन यही वो दिन है जब आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा बचाव की जरूरत पड़ती है.

होली खेलने के साइड इफेक्ट

    सिंथेटिक रंग, तेज धूप, पसीना और बार-बार रगड़ना स्किन बैरियर को कमजोर कर सकता है. जिसका नतीजा होली के बाद ड्राई पैच, अचानक टैनिंग, ब्रेकआउट, जलन या जिद्दी पिगमेंटेशन की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

तेल लगाना सही?

    कई सालों से लोग मानते आए हैं कि होली से पहले तेल लगा लें तो रंग आसानी से निकल जाएगा और स्किन सुरक्षित रहेगी. लेकिन क्या ये पर्याप्त है?

UV किरणों से सुरक्षा

    तेल एक हल्की बैरियर तो बनाता है, लेकिन UV किरणों से कोई सुरक्षा नहीं देता. होली ज्यादातर बाहर खुले में खेली जाती है, खासकर दोपहर के समय जब सूरज की UV रेडिएशन सबसे तेज होती है. ऐसे में सनस्क्रीन अब त्योहार के लिए जरूरी शील्ड बन चुका है.

सनस्क्रीन

    हले के सनस्क्रीन चिपचिपे और भारी होते थे, जो पसीने में बह जाते थे. लेकिन आज के फॉर्मूले हल्के, वॉटर-रेजिस्टेंट और स्वेट-प्रूफ हैं. ये बाहर के कठिन हालात में भी अच्छा काम करते हैं.

UVA और UVB

    ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन UVA और UVB दोनों किरणों से बचाता है. UVA समय से पहले बुढ़ापा और पिगमेंटेशन लाता है, जबकि UVB सनबर्न का कारण बनता है.

मॉइस्चराइजर

    स्किन बैरियर को मजबूत बनाने के लिए अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी और रंग कम सोचेगी. चेहरे, गर्दन, कानों, हाथों और खुले हिस्सों पर अच्छी लेयर अप्लाई करें. इसे पूरी तरह सोखने दें

दोबारा सनस्क्रीन

    अगर चाहें तो सनस्क्रीन के ऊपर हल्का तेल लगा सकते हैं, लेकिन पहले सनस्क्रीन को सोखने दें. हर 2-3 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाएं, खासकर अगर पसीना ज्यादा आए.

बेफिक्र होकर जश्न

    होली रंगों का त्योहार है, लेकिन आपकी स्किन की चमक भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. इन आसान स्टेप्स से आप बेफिक्र होकर जश्न मना सकते हैं और बाद में भी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

More Stories