बदलते मौसम में अपने Indoor Plants का ऐसे रखें ख्याल
घर की एनर्जी
घर में लगे पौधे ना केवल पर्यावरण को साफ करता है, बल्कि घर की एनर्जी को भी मेंटेन करता है.
बदलते मौसम का असर
अगर आपने भी घर में पौधे लगा रखा है और बार-बार बदलते मौसम का असर इसपर पड़ रहा है, तो आज हम आपको कुछ खास टिप्स देने वाले हैं.
पॉटिंग मिक्स
पौधों के जड़ का ध्यान रखने के लिए मिट्टी का सही मिश्रण होना सबसे ज्यादा जरूरी है. खास तौर पर इंनडोर पौधों में पॉटिंग मिक्स सही होना जरूरी है.
पानी देने का समय
इंनडोर प्लांटिंग के दौरान सबसे ज्यादा की जाने वाली गलती पानी देने का समय और अमाउंट है. अगर आप भी यह गलती कर रहे हैं तो संभल जाए. अगर पौधे गीले हों तो उसमें बिल्कुल पानी ना डालें.
पौधों को धूप
इनडोर प्लांट होने का मतलब यह नहीं है कि आप उसमें धूप लगने ही ना दें. इन पौधों को भी धूप की जरूरत होती है. लेकिन सही समय पर धूप में रखें.
खाद्य जरूरी
जैसे किसी भी इंसान को चलने के लिए खाने की जरूरत होती है. वैसे ही पौधों को चलने के लिए खाद्य जरूरी होता है. लेकिन मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.
गमला बदलना जरूरी
पौधे किस बर्तन में है. यानी गमला कैसा और पौधे के आकार के हिसाब से है भी या नहीं यह समझना बेहद जरूरी है. समय के साथ गमले को बदलें.
कीटनाशक जरुरी
घरों में भी पौधों में कीड़े लग जाते हैं. इसलिए इन पौधों पर भी कीटनाशक डालना जरूरी होता है. नही तो यह आपके पौधों को खराब कर सकता है.
पत्तों का काटना जरुरी
अगर पौधों के पत्ते सूख रहे हैं तो उन्हें काट कर अलग कर दें नहीं तो यह आपके पौधे के पूरे स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है.