उम्र के हिसाब से हर रोज खाएं कितने अंडे?


Shanu Sharma
24 Feb 2026

फिटनेस लवर

    अंडे हर घर की किचन में आम हैं. फिटनेस लवर हो या रोजमर्रा का इंसान, सुबह नाश्ते में उबला अंडा, ऑमलेट या बॉयल्ड एग सबको पसंद आता है.

रोजाना कितने अंडे सुरक्षित हैं?

    खासकर जब उम्र बढ़ने के साथ शरीर की जरूरतें बदलती हैं.एक्सपर्ट्स और रिसर्च बताते हैं कि अंडे दिल की सेहत, मांसपेशियों और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन सही मात्रा जरूरी है.

एक अंडे में कितना न्यूट्रिएंट्स?

    एक बड़ा अंडा आपको 6-7 ग्राम हाई-क्वालिटी प्रोटीन देता है. साथ ही विटामिन B12, D, कोलीन (दिमाग के लिए जरूरी) और कई अन्य न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं.

ज्यादा असर नहीं

    जर्दी में करीब 186 एमजी कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन ज्यादातर स्टडीज कहती हैं कि ये ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर ज्यादा असर नहीं डालता, सैचुरेटेड फैट का असर ज्यादा होता है.

दिल की बीमारी का रिस्क

    हेल्थलाइन के अनुसार, ज्यादातर हेल्दी लोगों के लिए रोज 1-2 अंडे बिल्कुल सुरक्षित हैं और दिल की बीमारी का रिस्क नहीं बढ़ाते.

छोटे बच्चों और शिशुओं के लिए

    1. 6-12 महीने के बच्चे- एलर्जी से बचाव के लिए हफ्ते में 2-4 बार आधा या एक जर्दी शुरू करें. 2.1-2 साल के टॉडलर्स- हफ्ते में 3-4 पूरे अंडे ठीक हैं. 3. 2 साल से बड़े बच्चे- रोज 1 अंडा दे सकते हैं.

बच्चे और टीनएजर्स के लिए

    1. 2-12 साल के बच्चे- रोज 1 अंडा मसल्स ग्रोथ, अमीनो एसिड और फोकस के लिए अच्छा है. 2. 13-19 साल के टीनएजर्स- एक्टिव बच्चे 1-3 अंडे खा सकते हैं. लड़कों को ग्रोथ पीरियड में ज्यादा प्रोटीन चाहिए.

युवा और एडल्ट्स

    स्वस्थ वयस्क के लिए रोज 1-2 पूरे अंडे बेस्ट हैं. ये HDL बढ़ाते हैं. एथलीट या जिम जाने वाले के लिए रोज 2-3 अंडे सुरक्षित यह मसल्स बनाने में मदद करेगा. डायबिटीज या ओवरवेट लोग हफ्ते में 4-5 अंडे तक सीमित रखें.

50+ उम्र के सीनियर्स

    अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, 50 से ज्यादा उम्र में रोज 1-2 अंडे नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल वालों के लिए ठीक हैं. ये उम्र से होने वाली मसल्स कमजोरी रोकते हैं.

बैलेंस्ड डाइट में शामिल करें

    अंडे सुपरफूड हैं, लेकिन बैलेंस्ड डाइट में शामिल करें. अपनी बॉडी सुनें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें. स्वस्थ रहें, फिट रहें!

More Stories