ढीली स्किन को टाइट कर देंगे ये 7 घरेलू नुस्खे
इन कारणों से ढीली पड़ जाती है स्किन
अनियंत्रित डाइट, धूम्रपान, गर्भावस्था, वजन कम होना, डिहाइड्रेशन और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के चलते स्किन पर झुर्रियां आ जाती हैं.
स्किन की केयर करना है जरूरी
आजकल प्रदूषण आदि को देखते हुए स्किन की केयर करना काफी आवश्यक बन गया है. ऐसे में अगर आप ढीली स्किन को टाइट करना चाहते हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं.
रहें हाइड्रेट
बॉडी को हाइ़ड्रेट रखने से आपका एजिंग प्रोसेस धीमा होने के साथ ही स्किन टाइट भी होती है. इस कारण डेली 8 से 9 गिलास पानी पीना चाहिए.
करें एक्सरसाइज
एक्सरसाइज की हेल्प से भी आप स्किन को टाइट रख सकते हैं. इसके लिए आप फेशियल एक्सरसाइज करा सकते हैं.
नारियल तेल भी है कारगर
नहाने से एक घंटा पहले नारियल के तेल से शरीर की मालिश करने से ढीली स्किन में कसाव आता है.
सरसों के तेल का करें इस्तेमाल
सरसों के तेल में विटामिन ई पाया जाता है. इस कारण नहाने से पहले सरसों के तेल को हल्का गर्म करके शरीर की अच्छे से मालिश करें.
एवोकाडो ऑयल से होगा फायदा
एवोकाडो ऑयल विटामिन ई, पोटेशियम और हेल्दी फैट से समृद्ध होता है. ये पोषक तत्व त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं.
कॉफी फेस पैक
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके लिए दही और चीनी के साथ कॉफी मिलाकर चेहरे की मसाज करें और इसके बाद धो लें.
बादाम का तेल
बादाम के तेल में मौजूद पोषक तत्व कोशिकाओं को पुनर्जीवित करके स्किन को टाइट करने में मदद करते हैं.