दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में पड़ सकते हैं बीमार, ऐसे रखें अपना ख्याल
Princy Sharma
12 Jun 2025
गर्मी
गर्मी के मौसम में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. दिल्ली की गर्मी में सुरक्षा के लिए ये 9 उपाय बेहद असरदार हो सकते हैं.
पानी पीना न भूलें
गर्मी में शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है. इसलिए दिन भर पर्याप्त पानी पिएं और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक जैसे छाछ, शिकंजी, या ओआरएस का सेवन करें. सॉफ्ट ड्रिंक और शराब से बचें.
घर पर रहें
दिन के सबसे गर्म समय (11 बजे से 4 बजे तक) में घर के अंदर ही रहें और एसी, पंखे या कूलर का उपयोग करें.
हल्के कपड़े पहनें
ढीले, हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें. ये कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं और हवा को पास आने देते हैं.
तला हुआ खाना कम करें
गर्मियों में हल्का और ताजगी से भरपूर खाना खाएं. तला-भुना और भारी खाना पेट को हल्का नहीं रहने देता. तरबूज, खीरा जैसे ताजे फल खाएं.
सिर को ढकें
बाहर जाते वक्त अपने सिर को टोपी, कपड़े या छाते से ढकें ताकि धूप सीधे न लगे. यह आपके सिर को गर्म होने से बचाएगा.
गर्मी के संकेतों पर ध्यान दें
अगर आपको या किसी को मिचलाना, उल्टी, पसीना बढ़ना, सिरदर्द, शरीर का तापमान बढ़ना, चक्कर आना महसूस हो तो तुरंत सावधान हो जाएं. उन्हें छायादार स्थान पर ले जाएं और ठंडा पानी दें.
शेड बनाएं
बाजार या सड़कों पर अगर आप काम कर रहे हैं तो अपनी बिक्री कार्ट या जगह पर छाया बनाने की कोशिश करें. यह धूप से राहत दिलाएगा.