30 के बाद भी रहेंगे जवान! इन सुपरफूड्स को करें डाइट में शामिल
Princy Sharma
18 Feb 2025
झुर्रियां
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे और गर्दन पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन नजर आने लगता है.
सही डाइट
हालांकि, सही डाइट से आप इस प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं और लंबे समय तक जवां दिख सकते हैं. यहां हम आपको 10 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें 30 की उम्र के बाद अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.
टमाटर
टमाटर, लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है. इसका सेवन करने से झुर्रियों, सनस्पॉट्स और UV रेडिएशन की कमी होती है.
शकरकंद
शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन त्वचा की इलास्टिसिटी बनाए रखता है. इससे झुर्रियां दूर करने में मदद मिलती है.
पपीता
पपीता प्राकृतिक एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है. त्वचा को गहराई से पोषण देकर उसे स्वस्थ बनाए रखता है.
बेरीज
बेरीज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखती हैं. ब्लूबेरी स्किन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है.
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज फ्री रेडिकल्स से स्किन को होने वाले नुकसान से बचाते हैं. स्किन को मुलायम और झुर्रियों से मुक्त रखते हैं.
ब्रोकली
ब्रोकली की बात करें तो इसमें मौजूद विटामिन C कोलेजन उत्पादन में मदद करता है. ऐसे में इसे खाने से त्वचा टाइट और चमकदार बनी रहती है.
पालक
पालक विटामिन A, C, E और K से भरपूर होता है. इसका सेवन करने से त्वचा की नमी बनी रहती है और ग्लो बढ़ता है.
एवोकाडो
एवोकाडो में फाइटोकेमिकल्स और जरूरी पोषक तत्व होते हैं. यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को झुर्रियों से बचाता है.