काली पड़ गई आपकी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी? ऐसे वापस लाएं चमक
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड कई सालों से चल आ रहा है. अभी भी लोग ऐसी ज्वेलरी पहनना पसंद करते हैं.
हर उम्र की महिलाओं को पसंद
युवा से लेकर हर उम्र की महिलाएं ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का इस्तेमाल करती हैं. कुर्ता, साड़ी और कई वेस्टर्न ड्रेसों पर भी स्टाइल किया जाता है.
काली पड़ रही ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी?
अगर आपके पास भी कई सारी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी है और इसके रंग काले पड़ रहे हैं तो आज हम आपको कुछ खास तरीके बताएंगे, जिससे यह पहले की तरह चमक उठेगी.
नमी से पूरी तरह दूरी जरूरी
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी सबसे ज्यादा खराब तब होती है, जब हवा और नमी के संपर्क में आती है. इसलिए हमेशा इसे जिप-लॉक पाउच में रखें.
कपड़े और टूथपेस्ट से साफ करें
अगर आपकी ज्वेलरी के रंग काले पड़ चुके हैं तो इसे थोड़े से टूथपेस्ट के साथ ब्रश से रगड़ें और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें. ज्वेलरी फिर से चमक उठेगी.
परफ्यूम और केमिकल्स से बचाएं
कभी भी अपनी ज्वेलरी पर परफ्यूम, बॉडी स्प्रे या लोशन ना लगाएं. इसमें मौजूद केमिकल्स आपकी ज्वेलरी को खराब कर सकते हैं.
बेकिंग सोडा से चमक लौटाएं
अगर ज्वेलरी पुरानी हो गई है तो उसे बेकिंग सोडा के साथ साफ करें. इसके लिए ज्वेलरी को थोड़ी देर सोडा के घोल में छोड़ दें, थोड़ी देर बाद इसे निकालकर ब्रश से साफ कर लें. चमक वापस आ जाएगी.