इन 5 एंटी एजिंग फूड्स से पाएं जवां त्वचा
जवानी का राज है खानपान
जवां और चमकदार त्वचा के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही काफी नहीं. अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और स्वस्थ वसा से भरपूर चीजें शामिल करें.
एवोकाडो से झुर्रियां गायब!
एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड वसा और विटामिन ई-सी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं. यह कोलेजन बढ़ाकर स्किन को जवान रखता है.
ब्रोकली की ताकत
ब्रोकली में विटामिन सी, ई और सल्फोराफेन जैसे एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को यूवी किरणों से बचाते हैं और ऊतकों को रिपेयर करते हैं.
खरोट-बादाम से चमकेगी स्किन
नट्स में ओमेगा-3 और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखते हैं. अखरोट सूजन कम कर माइक्रोबायोम को बेहतर बनाता है.
कोको से त्वचा में निखार
डार्क चॉकलेट के फ्लेवोनोइड्स सूजन और मुंहासे कम करते हैं. यह त्वचा को हाइड्रेट कर चमक बढ़ाती है.
शकरकंद से झुर्रियां दूर
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए त्वचा कोशिकाओं को पुनर्जनन करते हैं, जिससे स्किन चमकदार बनती है.