महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, फलों के छिलके भी निखार सकते हैं आपकी त्वचा


Shanu Sharma
04 Jun 2026

संतरा

    संतरे का छिलका विटामिन C और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. यह अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है, मुंहासे कम करता है और बेजान त्वचा में प्राकृतिक चमक लाता है.

एवोकाडो

    एवोकाडो का छिलका विटामिन B, E और अमीनो एसिड का खजाना है. यह रूखी, खुरदरी त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है और एंटीऑक्सीडेंट से त्वचा को मजबूत बनाता है.

अनार

    अनार का छिलका शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. मुंहासों से लड़ने, जलन शांत करने में भी मदद करता है.

सेब

    सेब का छिलका विटामिन A, C और तांबे से भरपूर होता है. यह कोलेजन उत्पादन बढ़ाता है, रक्त संचार सुधारता है और त्वचा को तरोताजा व युवा बनाए रखने में मदद करता है.

नींबू

    नींबू का छिलका विटामिन C, कैल्शियम और पोटेशियम से समृद्ध है. यह अतिरिक्त तेल निकालता है, त्वचा को हाइड्रेट रखता है और प्रदूषण-धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है.

केला

    केले का छिलका विटामिन A, B6, B12, C, D और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है. मुंहासे, जलन, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाता है.

पपीता

    पपीते के छिलके में मौजूद 'पैपेन' एंजाइम मृत कोशिकाओं को हटाता है. विटामिन A, E और B5 से भरपूर यह छिलका त्वचा की बनावट सुधारता है और रंगत निखारता है.

More Stories