सर्दियों में स्कैल्प इन्फेक्शन के इन शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज


Babli Rautela
02 Jan 2026

लगातार खुजली का अलार्म

    सिर में बार-बार खुजली महसूस होना संक्रमण का पहला संकेत हो सकता है. यह सामान्य सूखेपन से अलग होती है और रात में ज्यादा परेशान करती है, जो फंगस या बैक्टीरिया के हमले का इशारा है.

पपड़ी और स्केलिंग

    सफेद या पीली पपड़ियां जो सिर पर जमा हो जाती हैं, गंभीर रूसी जैसी लगती हैं. ये पपड़ियां मोटी या बारीक हो सकती हैं और इन्हें हटाने पर त्वचा लाल हो जाती है.

लालिमा और सूजन के धब्बे

    सिर की त्वचा पर लाल, भूरे या बैंगनी रंग के धब्बे दिखना संक्रमण की ओर इशारा करते हैं. ये जगहें छूने पर गर्म और सूजी हुई महसूस होती हैं.

बालों का कमजोर होना

    संक्रमण से बाल जड़ों से कमजोर पड़ जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं. कभी-कभी टूटे बालों के काले डॉट्स नजर आते हैं, जो आगे चलकर झड़ने का कारण बनते हैं.

छोटे दाने और घावों का खतरा

    सिर पर छोटे-छोटे पिंपल्स जैसे दाने उभरना शुरू होते हैं, जो बाद में सूजकर मवाद भर सकते हैं. ये दाने फैलते हैं और दर्द पैदा करते हैं.

डॉक्टर को दिखाएं

    यदि मवाद भरे घाव, शहद जैसी पीली पपड़ी, तेज दर्द, बुखार या सिर से बदबू आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. ये संकेत बताते हैं कि संक्रमण फैल रहा है.

More Stories