क्या आप जानते हैं कपूर के ये चमत्कारी फायदे?
शक्तिशाली गुणों से भरपूर
कपूर को सिनामोमम कैम्फोरा पेड़ की लकड़ी से आसवन की प्रक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है. यह क्रिस्टल जैसा सफेद और पारदर्शी होता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक कंपाउंड्स इसकी तेज सुगंध और शक्तिशाली गुणों के लिए जिम्मेदार हैं.
शुद्ध हवा
कपूर के अणु बहुत हल्के होते हैं, इसलिए यह खुली जगह पर जल्दी वाष्प बनकर उड़ जाता है. जलाने पर यह हवा को शुद्ध करता है और मन को शांति देने वाली खुशबू फैलाता है.
सफेद चंदन के साथ
सिरदर्द की तेज पीड़ा में कपूर बहुत असरदार साबित हो सकता है. थोड़ा सा शुद्ध कपूर लें और उसे सफेद चंदन के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस लेप को माथे पर लगाएं. इसके दर्द निवारक गुण जल्दी ही आराम पहुंचाते हैं.
दांत दर्द
रात के समय अचानक दांत दर्द शुरू हो जाए तो घबराएं नहीं. चुटकी भर कपूर को दांत के नीचे रखकर हल्का दबाएं. इसमें मौजूद दर्द और सूजन कम करने वाले तत्व साथ ही बैक्टीरिया नष्ट करने की क्षमता दर्द में तेजी से राहत देती है.
डैंड्रफ
डैंड्रफ से परेशान हैं? कपूर को नारियल तेल में अच्छी तरह मिलाएं और स्कैल्प पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें. बाद में सामान्य शैंपू कर लें. कुछ ही इस्तेमाल में खुजली कम होती है, रूसी गिरना बंद हो जाता है और बाल झड़ने की समस्या भी घटती है.
पिंपल्स के दाग-धब्बे
चेहरे पर पिंपल्स के दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करने के लिए नारियल तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं.
सूखी खुजली
सूखी खुजली या छोटे-छोटे दाने होने पर भी यही मिश्रण राहत देता है. हालांकि कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की राय जरुर लें. ये केवल एक अनुमान पर बताया गया है. इंडिया डेली इसका दावा नहीं करता है.
नाक बंद
नाक बंद हो या सर्दी-खांसी की शिकायत हो तो कपूर को थोड़ा सा सूंघ लें. तुरंत खुलासा महसूस होगा.
तिल के तेल
इसके अलावा तिल के तेल या सरसों के तेल में कपूर मिलाकर छाती और पीठ पर हल्की मालिश करें. इससे खांसी कम होती है, गला साफ होता है और सांस लेने में आसानी होती है.