इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, स्वाइन फ्लू का हो सकता है संकेत


Shanu Sharma
25 Aug 2026

मौसम बदलते ही क्यों बढ़ती है परेशानी?

    बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान सर्दी, बुखार, खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.

धीरे-धीरे बढ़ने लगे परेशानी

    अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें या धीरे-धीरे बढ़ने लगें, तो इन्हें केवल मौसम का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

स्वाइन फ्लू भी हो सकता है वजह

    फ्लू जैसे लक्षण स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण की ओर भी इशारा कर सकते हैं. इसलिए लक्षणों को समय रहते पहचानना और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सतर्क

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी साझा कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

एच1एन1 संक्रमण के लक्षण

    मंत्रालय के अनुसार, एच1एन1 संक्रमण में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे मामलों में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है.

स्वाइन फ्लू होने पर घबराएं नहीं

    एच1एन1 संक्रमण की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. जरूरी है कि डॉक्टर की सलाह का पालन किया जाए और उनकी निगरानी में रहते हुए पर्याप्त आराम किया जाए. इस दौरान शरीर को पोषण देने वाले भोजन और पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन भी महत्वपूर्ण है.

दूसरों से दूरी बनाकर रखें

    अगर फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो संक्रमण फैलने से रोकने के लिए दूसरों के संपर्क में आने से बचें. घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो मास्क पहनें और लोगों के आसपास रहते समय विशेष सावधानी बरतें.

बुजुर्गों और बच्चों का रखें खास ध्यान

    घर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग या पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग हैं, तो उनके संपर्क में आने से विशेष सावधानी बरतें.

More Stories