कहीं ये गलतियां भी तो नहीं चुरा रही हैं आपकी त्वचा की चमक!
Babli Rautela
27 Mar 2026
सनस्क्रीन न लगाना
बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन लगाना भूल जाना त्वचा की सबसे बड़ी दुश्मन है. यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं और डलनेस बढ़ाती हैं.
रात को क्लींजिंग न करना
मेकअप, धूल और गंदगी उतारे बिना सो जाना त्वचा पर परत चढ़ा देता है. इससे पोर्स क्लॉग होते हैं, बैक्टीरिया बढ़ता है और चेहरा सुस्त दिखने लगता है.
चेहरा बार-बार छूना
बार-बार हाथों से चेहरा छूने की आदत बैक्टीरिया और गंदगी ट्रांसफर करती है. इससे पिंपल्स, एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है, जो त्वचा को और डल बनाते हैं.
पिंपल्स को फोड़ देना
पिंपल निकलने पर उसे निचोड़ना या फोड़ना आम गलती है. इससे बैक्टीरिया फैलता है, सूजन बढ़ती है और दाग-धब्बे बन जाते हैं.
सोशल मीडिया के DIY हैक्स पर भरोसा करना
इंटरनेट पर वायरल होने वाले घरेलू नुस्खे या अनचाहे प्रोडक्ट ट्राई करना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है.
कम पानी पीना
शरीर में पानी की कमी डिहाइड्रेशन पैदा करती है, जिससे त्वचा सूखी और बेजान हो जाती है. इससे फाइन लाइन्स जल्दी दिखने लगती हैं.
ज्यादा एक्सफोलिएशन
चेहरा बार-बार स्क्रब करना या तेज केमिकल्स यूज करना स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचाता है. इससे त्वचा रूखी और डल हो जाती है.
नींद की कमी
रात को कम सोना त्वचा को रिपेयर करने का मौका नहीं देता. इससे सर्कुलेशन प्रभावित होता है और चेहरा थका-थका लगता है.
गलत स्किनकेयर रूटीन
सिर्फ एक-दो प्रोडक्ट लगाना या रूटीन को बीच में छोड़ देना त्वचा को बैलेंस नहीं रख पाता. क्लेंजिंग, टोनिंग, मॉइश्चराइजिंग और सनप्रोटेक्शन सभी स्टेप्स को नियमित फॉलो करें.
डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें
इन छोटी-छोटी गलतियों को सुधारकर आप अपनी त्वचा की नेचुरल ग्लो वापस पा सकते हैं. अगर समस्या बनी रहती है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.