9 दिन, 9 रंग... चैत्र नवरात्रि में ये हैं मां दुर्गा के शुभ रंग


Babli Rautela
19 Mar 2026

दिन 1: पीला रंग

    पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है. पीला रंग सूर्य की तरह चमक, खुशी और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

दिन 2: हरा रंग

    मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन. हरा रंग प्रकृति, शांति, विकास और नई शुरुआतों से जुड़ा है.

दिन 3: ग्रे रंग

    यह दिन मां चंद्रघंटा के लिए है. ग्रे रंग स्थिरता, संतुलन और आंतरिक शांति का प्रतीक है.

दिन 4: नारंगी रंग

    मां कूष्मांडा की आराधना. नारंगी रंग उत्साह, सृजनशीलता और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है.

दिन 5: सफेद रंग

    मां स्कंदमाता को समर्पित. सफेद रंग शुद्धता, शांति और स्पष्टता का प्रतीक है.

दिन 6: लाल रंग

    मां कात्यायनी की पूजा. लाल रंग शक्ति, साहस और प्रेम का प्रतीक है .

दिन 7: रॉयल ब्लू रंग

    मां कालरात्रि का दिन. रॉयल ब्लू रंग गहराई, सुरक्षा और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है

दिन 8: गुलाबी रंग

    मां महागौरी की उपासना. गुलाबी रंग करुणा, प्रेम और कोमलता से जुड़ा है.

दिन 9: बैंगनी रंग

    अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित. बैंगनी रंग आध्यात्मिक जागृति, महत्वाकांक्षा और पूर्णता का प्रतीक है.

More Stories