60 पार के ये 7 सुपरस्टार्स, फिटनेस के मामले में देते हैं यंग एक्टर्स मात


India Daily Live
12 Apr 2024

आज भी बरकरार है क्रेज

    फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स हैं, जिनके लिए लोगों में क्रेज उनकी 60 साल की उम्र के बाद भी बरकरार है.

रहते हैं फिट

    ये एक्टर 60 साल की उम्र पार करने के बाद भी एकदम फिट रहते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन से एक्टर्स है.

अमिताभ बच्चन

    फिटनेस की लिस्ट सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन आता है. वे उम्र का 75वां पड़ाव भी पार कर चुके हैं. वे अभी भी जिम में खूब पसीना बहाते हैं और हेल्दी डाइट लेते हैं.

अनिल कपूर

    65 साल के बाद भी अनिल कपूर बेहद जवाान दिखते हैं. वे साइकिलिंग, प्लैंक और भारी वजन उठाकर खुद को फिट रखते हैं.

जैकी श्रॉफ

    जैकी श्रॉफ भी फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं. वे रोटी, चावल, दाल और हरी सब्जी डेली अपनी डाइट में शामिल करते हैं.

सनी देओल

    सनी देओल 66 साल की उम्र भी अपना चार्म बरकरार रखे हुए हैं. इसके लिए वे रेगुलर वर्कआउट भी करते हैं और एक हेल्दी डाइट भी फॉलो करते हैं.

संजय दत्त

    संजय दत्त 63 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं. वे अपने वर्कआउट में कार्डियो, क्रंचेस और एरोबिक एक्सरसाइड शामिल करते हैं.

सुनील शेट्टी

    सुपरस्टार सुनील शेट्टी भी 60 साल की उम्र के बाद फिट हैं. वे रोजाना योग और जिम करते हैं.

अनुपम खेर

    अनुपम खेर ने भी अपनी बॉडी को 66 साल की उम्र में भी फिट कर रखा है. वे बॉक्सिंग और वेट लिफ्टिंग के साथ ही डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं.

More Stories