40+ में भी हेल्दी रहने के लिए करें ये एक्सरसाइज, वजन रहेगा कंट्रोल
एक्सरसाइज है जरुरी
आपको हर दिन व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए. बता दें, योग और जिम में हल्के व्यायाम लगभग निश्चित रूप से बीमारियों को नियंत्रण में रख सकते हैं.
कार्डियो है जरूरी
कार्डियो हृदय को स्वस्थ रखने और कैलोरी बर्न करने के लिए जरूरी है. तेज चलना, जॉगिंग, डांस, तैराकी, साइकिलिंग, रस्सी कूदना
फंक्शनल फिटनेस
लचीलेपन और रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए ताकत बनाए रखने के लिए योग, स्ट्रेचिंग, ऐसे व्यायाम जो उठने-बैठने या झुकने जैसे हों.
मांसपेशियों की कमजोरी को कैसे करें दूर
उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियां कमजोर होती जाती हैं. इससे बचने के लिए आपको वेटलिफ्टिंग और रेजिस्टेंस बैंड का उपयोग शुरू कर देना चाहिए.
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
अगर आप चालीस के बाद अपने शरीर पर नियंत्रण रखना चाहते हैं तो ये बहुत जरुरी है.
डांस या जुम्बा
आप अपने मंनपसंद गाने पर डांस या जुम्बा भी कर सकते हैं.
तैराकी या एक्वा एरोबिक्स
अगर आपको तैराकी आती है तो यह जोड़ों के दर्द को आराम देता है. अलग -अलग स्ट्रोक में रेगुलर करें.
साइकिलिंग है फायदेमंद
साइकिलिंग सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद है. रोजाना 20 से 45 मिनट पैडल चलाएं.
आहार पर दें विशेष ध्यान
आपको अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. आपने आहार में फल, सब्जियां, फाइबर, प्रोटीन और अनाज शामिल करें.
समय पर सोना जरूरी
हर दिन एक ही समय पर सोने से आप स्वस्थ रहते हैं. रात में सात से आठ घंटे की नींद लेने की कोशिश करें.