घर बैठे ऐसे पहचानें शुद्ध मावा, 5 आसान तरीकों से करें पहचान
कानपुर में बड़ी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पंकी रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर 9 क्विंटल मिलावटी मावा और खाद्य तेल जब्त किया.
29.8 लाख रुपये का माल पकड़ा गया
जब्त किए गए मावा और तेल की कुल कीमत 29.8 लाख रुपये बताई गई है.
ट्रेन से हो रही थी सप्लाई
मिलावटी मावा इटावा-कानपुर यात्री ट्रेन के जरिए लाया जा रहा था.
3.42 लाख रुपये का मावा नष्ट
टीम ने 3.42 लाख रुपये मूल्य के मावा को निपटान संयंत्र में ले जाकर नष्ट कर दिया.
मावा में आम मिलावट कारक
विशेषज्ञों के अनुसार स्टार्च, वनस्पति वसा, सोख्ता कागज और चाक पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है.
आयोडीन से करें जांच
गर्म पानी में मावा घोलकर उसमें आयोडीन डालें. नीला रंग आने पर स्टार्च की मिलावट समझें.
सल्फ्यूरिक एसिड परीक्षण
नमूने में सांद्र सल्फ्यूरिक एसिड मिलाने पर बैंगनी रंग बने तो मिलावट की आशंका होती है.
बनावट और स्वाद से पहचान
ताजा मावा दानेदार, हल्का मीठा और हथेली पर रगड़ने पर चिकनाई छोड़ता है.
गर्म करने पर संकेत
मावा गरम कर चीनी मिलाने पर यदि पानी छोड़े तो वह मिलावटी हो सकता है.