कॉरपोरेट वूमेन 5 मिनट में ऐसे करें स्किन केयर, पूरे दिन चमकेगा चेहरा!
Princy Sharma
01 May 2025
ऑफिस वूमेन
अगर आप एक ऑफिस वूमेन हैं और हमेशा भाग-दौड़ में रहती हैं, तो एक सिंपल और बेस्ट स्किन केयर रूटीन आपके लिए बिल्कुल सही है.
स्किन केयर रूटीन
यह स्किन केयर रूटीन उस समय के लिए फायदेमंद है जब आपको जल्दी में हैं और फ्रेश-ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं.
क्लेंजर
सबसे पहले अपनी त्वचा को एक हल्के क्लेंजर से साफ करें. गर्मियों में ऐसा क्लेंजर चुनें जो आपके चेहरे को अच्छी तरह से साफ करे, लेकिन आपकी नेचुरल ऑयल को न हटाए.
टोनर
इसके बाद टोनर का इस्तेमाल करें, जो आपकी त्वचा का pH लेवल बैलेंस करता है. यह त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है. इसे मिस्ट के रूप में छिड़कें और त्वचा को इसे एब्जॉर्ब करने दें.
सीरम
टोनर लगाने के बाद अपनी पसंदीदा सीरम लगाएं. यह उम्र के शुरुआती लक्षणों को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, यह त्वचा की सूखापन, मुंहासे और हाइपरपिग्मेंटेशन को भी दूर करता है.
मॉइस्चराइजर
फिर अपनी नियमित मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. यह स्किनकेयर रूटीन का एक अहम हिस्सा है. यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और त्वचा की बैरियर को मजबूत करता है.
सनस्क्रीन
गर्मियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल बेहद जरूरी है. यह आपकी त्वचा को हानिकारक UV किरणों से बचाता है, जो सनबर्न और त्वचा के कैंसर का कारण बन सकती हैं.