राजस्थान एईएन परीक्षा के लिए Admit Card जारी, ऐसे करें चेक
परीक्षा की तारीखें घोषित
RPSC ने सहायक अभियंता (AEN) प्रारंभिक परीक्षा 28 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित करने की घोषणा की है.
कितने पदों के लिए भर्ती
इस परीक्षा के जरिए आयोग कुल 1014 पदों पर चयन करेगा, जिसमें विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाएं शामिल हैं.
परीक्षा केंद्र और शहर
एईएन परीक्षा अजमेर और जयपुर के 160 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. केंद्र का विवरण एडमिट कार्ड पर दर्ज है.
एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.
प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज
एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा.
परीक्षा केंद्र पर एंट्री नियम
उम्मीदवार केवल परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर पाएंगे.
विषयवार परीक्षा शेड्यूल
28 सितंबर को सामान्य ज्ञान व विज्ञान और सिविल इंजीनियरिंग, 29 सितंबर को इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा 30 सितंबर को एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग का पेपर होगा.
एडमिट कार्ड प्रिंट का महत्व
एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट परीक्षा में अनिवार्य है. इसके बिना उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा.
उम्मीदवारों के लिए सुझाव
परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचे, एडमिट कार्ड और आईडी साथ रखें तथा एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें.