ओडिशा पुलिस एसआई परीक्षा 2025, एडमिट कार्ड जारी


Reepu Kumari
21 Sep 2025

एडमिट कार्ड जारी

    ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा तिथि तय

    इस परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अक्टूबर 2025 को दो चरणों में होगा. अभ्यर्थियों को तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.

पहले दिन दो पेपर

    5 अक्टूबर को पेपर-I और पेपर-II आयोजित होंगे. पहला पेपर सुबह 10:00 से 11:30 बजे और दूसरा पेपर दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक होगा.

दूसरे दिन पेपर-III

    6 अक्टूबर को केवल पेपर-III होगा, जिसका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा.

कुल वैकेंसी 933

    भर्ती प्रक्रिया के तहत ओडिशा पुलिस में 933 पदों पर नियुक्ति होगी, जिनमें सब-इंस्पेक्टर, स्टेशन ऑफिसर और सहायक जेलर शामिल हैं.

पदों का विस्तृत विवरण

    933 पदों में 609 सब-इंस्पेक्टर, 253 एसआई (सशस्त्र), 47 स्टेशन ऑफिसर और 24 सहायक जेलर के पद हैं.

एडमिट कार्ड की जानकारियां

    एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा का समय, केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी दर्ज होगी.

चयन प्रक्रिया

    चयन दो चरणों में होगा पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET). लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी.

डाउनलोड करने का तरीका

    वेबसाइट पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट ले लें.

More Stories