ISRO में 1.77 लाख तक सैलरी वाली नौकरी, ऐसे करें आवेदन


Reepu Kumari
23 Sep 2025

भर्ती का आयोजन

    इसरो ने इस बार विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC), तिरुवनंतपुरम सहित अपने विभिन्न केंद्रों में साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है.

आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक

    ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 रखी गई है. उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले आवेदन करना होगा.

शैक्षणिक योग्यता

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई./बी.टेक में कम से कम 65% अंक और एम.ई./एम.टेक में 60% अंक होना जरूरी है.

AMIE से योग्यता प्राप्त उम्मीदवार

    केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने 31 मई 2013 से पहले AMIE कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हो.

आयु सीमा

    सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है. केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी.

वेतन संरचना

    चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 10 के अनुसार ₹56,100 से ₹1,77,500 तक बेसिक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा DA, HRA और TA जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

आवेदन शुल्क

    आवेदन शुल्क ₹750 है. महिला, SC/ST, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क पूरी तरह वापस किया जाएगा. अन्य उम्मीदवारों को ₹500 (बैंक शुल्क काटकर) रिफंड किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और आगे की प्रक्रिया के आधार पर होगा. परीक्षा की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

आवेदन कैसे करें

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को www.vssc.gov.in पर जाकर Career सेक्शन में जाना होगा, 'Apply Now' लिंक पर क्लिक करना होगा, जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.

More Stories