रीजनल रूरल बैंकों में 13000+ पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू


Reepu Kumari
01 Sep 2025

13000+ पदों पर भर्ती

    आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 के तहत देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क और ऑफिसर के कुल 13000 से ज्यादा पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.

आवेदन की अंतिम तिथि

    ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 1 सितंबर 2025 से हो चुकी है. उम्मीदवार 21 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

परीक्षा शेड्यूल

    प्रारंभिक परीक्षा नवंबर 2025 में होगी. मेन परीक्षा दिसंबर 2025 / फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी. रिजल्ट दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में घोषित होगा.

आयु सीमा

    क्लर्क के लिए 18-28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-I के लिए 18-30 वर्ष, ऑफिसर स्केल-II के लिए 21-32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-III के लिए 21-40 वर्ष आयु सीमा तय की गई है.

आवेदन शुल्क

    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये और अन्य सभी वर्गों के लिए 850 रुपये रखा गया है.

चयन प्रक्रिया

    क्लर्क पद के लिए चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा से होगा, जबकि ऑफिसर पदों के लिए प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू होंगे.

आवेदन की प्रक्रिया

    उम्मीदवार ibps.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और सबमिट कर दें.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

    फॉर्म भरते समय आधार कार्ड, शैक्षणिक सर्टिफिकेट्स, फोटो और सिग्नेचर स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है.

करियर का बड़ा मौका

    यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं.

More Stories