साल 2025 में नेपाल समेत किन देशों की सरकार पूरा नहीं कर पाई कार्यकाल?


Kuldeep Sharma
17 Dec 2025

नेपाल- युवाओं के आगे झुकी ओली सरकार

    भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-Z आंदोलन हिंसक हुआ और नेपाल की केपी ओली सरकार को इस्तीफा देना पड़ा.

नेपाल की स्थायी अस्थिरता

    नेपाल में पिछले 17 वर्षों में कोई भी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी.

पुर्तगाल- विश्वास मत हार गई सरकार

    प्रधानमंत्री लुईस मोंटेनग्रो की गठबंधन सरकार संसद में बहुमत खो बैठी.

पुर्तगाल में संसद भंग, फिर चुनाव

    राष्ट्रपति ने संसद भंग कर 18 मई 2025 को दोबारा चुनाव कराए.

बेनिन- सैन्य तख्तापलट से सत्ता पलटी

    पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन में सैनिक समूहों ने राष्ट्रपति को हटाने का दावा किया.

बेनिन का संकट- चुनाव से पहले सत्ता परिवर्तन

    राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन के कार्यकाल के अंत से पहले तख्तापलट हुआ.

जर्मनी- शोल्ज की गठबंधन सरकार गिरी

    आंतरिक कलह के चलते जर्मनी में गठबंधन सरकार संसद में बहुमत नहीं जुटा पाई.

जापान- चुनावी हार के बाद इस्तीफा

    एलडीपी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए शिगेरु इशीबा ने पीएम पद छोड़ा.

2025 में कई देशों में रही राजनीतिक उथल-पुथल

    2025 ने दिखाया कि वैश्विक राजनीति में अस्थिरता अब नई सामान्य स्थिति बनती जा रही है.

More Stories