अनोखा रहस्य! हमेशा खौलती रहती है ये नदी
India Daily Live
16 Jun 2024
अमेजन के जंगल
अमेजन के जंगलों हजारों रहस्य छिपे हैं. जिनके बारे में कोई नहीं जानता.
उबलती हुई नदी
इस जंगल में एक ऐसी नदी बहती है जो हमेशा उबलती रहती है. आइये इसके बारे में जानें
थर्मल रिवर
अमेजन के पेरू से लगे हिस्से में ये नदी है. इसे वैज्ञानिक थर्मल रिवर के नाम से जानते हैं.
कब हुई खोज
इस नदी की खोज साल 2011 में हुई थी और इसे रूजो नाम के वैज्ञानिक ने खोजा था.
ज्वालामुखी है कारण?
आप सोच रहे होंगे की ऐसा ज्वालामुखी के कारण हो रहा है तो ऐसा बिल्कुल भी नही है.
ज्वालामुखी की दूरी
इस नदी से सबसे करीबी ज्वालामुखी 700 किलोमीटर दूर है. ऐसे में इसका असर नहीं होता.
क्यों उबल रहा है पानी?
इस सवाल का जवाब कई वैज्ञानिक खोज रहे हैं. लेकिन, अभी सही कारण नहीं पता लगा है.
क्या है मान्यता
स्थानिय आदिवासी मानते हैं कि इसके नाम मयानतुयाकू का अर्थ है सूरज की गर्मी से उबलने वाला पानी.
खोज जारी
इस रहस्यमयी नदी के बारे में जानकारी लगाने के लिए वैज्ञानिक कई प्रोजेक्ट चला रहे हैं. संभव है एक दिन कारण पता चले.