'आपने घबराना नहीं है', जेल से इमरान खान की विक्ट्री स्पीच
Gyanendra Sharma
10 Feb 2024
पीटीआई सबसे आगे
पाकिस्तान में चुनाव के नतीजे में पीटीआई सबसे आगे चल रही है. इमरान खान के समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार 92 सीटों के साथ सबसे आगे हैं.
जीत का दावा
इमरान खान के समर्थक अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं नवाज शरीफ अपनी जीत घोषित कर चुके हैं.
एआई की मदद से दी स्पीच
इमरान खान ने एआई तकनीक की मदद से जेल से विक्ट्री स्पीच दी है. दावा किया है कि उनकी पार्टी ने नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल करके चुनाव जीता है.
इमरान खान ने क्या कहा?
'आपने हमें वोट देकर पाकिस्तान में वास्तविक लोकतंत्र की नींव रखी है. मैं आप सभी को 2024 का चुनाव जीतने के लिए बधाई देता हूं.'
लंदन योजना विफल
'लोगों ने आपके वोटों के कारण लंदन योजना विफल हो गई है. कम से कम 30 निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे रहने के बावजूद नवाज शरीफ ने विक्ट्री स्पीच दिया है.'
लोगों ने इतिहास रचा
खान ने कहा हमने कुल 265 में से 170 से अधिक सीटें जीती हैं. पाकिस्तान के लोगों ने इतिहास रचा है.
आपको घबराना नहीं है
इमरान खान ने कहा, अब हमें ऊंची उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता. आखिर में आपको घबराना नहीं है और इस क्षण का जश्न मनाएं और प्रार्थना करें.
बिलावल भुट्टो बने किंगमेकर
चुनाव में बिलावल भुट्टो जरदारी की पीपीपी किंगमेकर की भूमिका में उभरी है. नवाज शरीफ और इमरान खान की पार्टी दोनों बिलावल को रिझाने में जुटी हैं.