इस देश में महिलाएं नहीं लगा सकतीं लाल लिपस्टिक, हो सकती है सजा
India Daily Live
22 May 2024
लाल लिपस्टिक पर बैन
नॉर्थ कोरिया में बेहद अजीबो-गरीब नियम हैं. वहां के शासक किम जोंग ने अब लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर भी बैन लगा दिया है.
क्यों किया बैन
किम जोंग लाल लिपस्टिक को पूंजीवाद और व्यक्तिवाद से जोड़कर देखते हैं. वे इसे कम्युनिस्ट विचारों के रूप में नहीं देखते हैं.
ये हैं कोशिश
शासन का मानना है कि लाल लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं आकर्षक लग सकती हैं. यह चीजों को सरल और संयमित रखने की कोशिश के खिलाफ है.
हैवी मेकअप बैन
यहां लाल लिपस्टिक ही नहीं हैवी मेकअप करने पर भी बैन है. देश में इसे वेस्टर्न इफेक्ट के रूप में देखा जाता है.
ब्रांडों पर बैन
नॉर्थ कोरिया में किम जोंग ने कुछ ग्लोबल फैशन और कॉस्मेटिक ब्रांडों पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है.
ये भी हैं नियम
उत्तर कोरिया में फैशन व हेयरस्टाइल को लेकर भी नियम है. यहां पतली या नीली जींस, बॉडी पियर्सिंग और कुछ हेयर स्टाइल नहीं कर सकते हैं.
सीमित हेयरस्टाइल
उत्तर कोरिया में पुरुषों के लिए 10 और महिलाओं के लिए 18 हेयर स्टाइल्स को ही स्वीकृति मिली हुई है.
नियम तोड़ना भारी
नॉर्थ कोरिया में नियमों के पालन के लिए पेट्रोलिंग व्यवस्था है. इसके लिए फैशन पुलिस रखी गई है. नियम तोड़ने पर सजा भी हो सकती है.