ऑपरेशन सिंदूर पर भारत को दुनिया के किन बड़े नेताओं का मिला साथ?


Babli Rautela
07 May 2025

भारत की सटीक कार्रवाई

    भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों, जिसमें बहावलपुर और मुरीदके शामिल हैं, को निशाना बनाया. रक्षा मंत्रालय ने इसे नपी-तुली और गैर-उत्तेजक कार्रवाई बताया.

पाकिस्तान का जवाबी हमला

    पाकिस्तान ने दावा किया कि हमलों में आठ लोग मारे गए और उसने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी शुरू की, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई.

अमेरिका का रिएक्शन

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तनाव को 'शर्मनाक' करार देते हुए इसे जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत पर जोर दिया.

चीन की चिंता

    बीजिंग ने दोनों देशों से संयम बरतने और ऐसी कार्रवाइयों से बचने की अपील की, जो स्थिति को और जटिल करें.

इजरायल का समर्थन

    इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते हुए कहा कि आतंकवादियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है.

संयुक्त राष्ट्र की अपील

    यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आग्रह किया, चेतावनी दी कि विश्व सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकता.

यूएई का बयान

    यूएई ने कूटनीति और संवाद के जरिए तनाव कम करने की वकालत की, ताकि क्षेत्रीय शांति को खतरा न हो.

More Stories