इस सांसद पर चोरी का आरोप, जानें कौन हैं घरमन?


Om Pratap
18 Jan 2024

बुटिक से चोरी का है आरोप

    न्यूजीलैंड की महिला सांसद पर बुटिक से सामान चोरी करने का आरोप लगा है. चोरी के आरोपों के बाद महिला सांसद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

ग्रीन पार्टी की हैं सांसद

    जिस सांसद पर चोरी का आरोप है, वे न्यूजीलैंड की ग्रीन पार्टी की सांसद हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन है, वो महिला सांसद जिन पर बुटिक से चोरी का आरोप लगा है.

खुद दिया इस्तीफा

    चोरी का आरोप झेल रही महिला सांसद का नाम गोलरिज घरमन है. खुद पर चोरी के आरोप लगने के बाद उन्होंने अपने सांसदी से इस्तीफा दे दिया है.

एक से अधिक बार चोरी का आरोप

    गोलरिज घरमन पर आरोप है कि उन्होंने एक बुटीक से कई बार सामान चोरी किया है. स्थानीय मीडिया ने जब वीडियो दिखाया, तब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

ईरान की रहने वाली हैं गोलरिज

    गोलरिज घरमन का जन्म ईरान में हुआ था. उन्होंने ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की है. इसके साथ ही वे ह्यूमन राइट्स की वकील भी हैं.

ईरान-इराक युद्ध में ली थी न्यूजीलैंड में शरण

    ईरान-इराक युद्ध के बाद गोलरिज घरमन ने न्यूजीलैंड से शरण मांगी थी. साल 2017 में न्यूजीलैंड की संसद के लिए निर्वाचित पहली शरणार्थी सांसद बनीं.

क्रिसमस के पहले हफ्ते में चोरी का है आरोप

    गोलरिज पर क्रिसमस के पहले के हफ्तों में आकलैंड की एक बुटीक से दो बार और एक दुकान से एक बार सामान चुराने का आरोप लगाया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

    महिला सांसद के चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में वे आकलैंड स्थित स्टोर से एक हैंडबैग चुराते हुए दिख रही हैं.

30 साल पहले न्यूजीलैंड आई थी फैमिली

    गोलरिज की फैमिली 30 साल पहले न्यूजीलैंड आई थी. तब वे 12 साल की थीं. चोरी के मामले में जांच की बात कही जा रही है,लेकिन अब तक पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज नहीं की है.

सांसद ने मान ली है अपनी गलती

    बताया जा रहा है कि सांसद ने अपनी गलती मान ली है. उन्होंने कहा है कि मैंने गलती की है और ये सब मेंटल स्ट्रेस की वजह से किया है.

इस वजह से तनाव में थीं गोलरिज

    सांसद बनने के बाद से गोलरिज को धमकियां मिली हैं, जिससे वे तनाव में हैं. उनकी पार्टी के नेताओं ने भी इस बात को माना है.

More Stories